Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G भारत मे लॉन्च

 Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G  भारत मे लॉन्च कर दिया गया है, इस फोन मे बहुत ही बेहतरीन फीचर्स, कैमरा सेटअप दिया गया है। 

 Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G  भारत मे लॉन्च हो गए हैं, ये दोनों फोन फ्लैग्शिप फोन हैं। इन मोबाईल फोन मे दो कलर वेरीएंट आते हैं । दोनों फोन के साथ साथ 65 वाट का दमदार चार्जर दिया गया है। 

 Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G  एक एक स्टोरेज व रैम वेरीएंट के साथ लॉन्च किए गए हैं। 


 Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G  Price in India

oppo Reno 6 5जी  8 जीबी रैम और 128 जीबी इन्टर्नल स्टोरेज के साथ दिया गया है। इसकी कीमत 29990 रुपये है। इसकी बिक्री की शुरुआत भारत मे 29 जुलाई से शुरू की जाएगी। इसके अलावा Oppo Reno 6 pro 5जी  को 12 जीबी रैम और 256 जीबी इन्टर्नल Storage के साथ लौच किया गया है। इसकी कीमत 39990 रुपये तय की गई है। इसकी बिक्री 20 जुलाई से की जाएगी। 

दोनों स्मार्टफोन मे दो कलर ऑप्शन -  Aurora and Steller Black दिए गए हैं, जो की इन फोन के लुक को और भी आकर्षक बना देते हैं। 


Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G  Bank Offers and Discount Offers in India

अगर आप इन फोन को Bajaj Finserv और HDFC  bank के द्वारा खरीदते हैं, तो आपको 4000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ ही आप paytm से अगर खरीदते हैं तो 15 प्रतिशत तक का इन्स्टेन्ट कैशबैक  का फायदा उठा सकते हैं । 

 
Oppo ने इन स्मार्टफोन के साथ साथ ब्लू कलर मे Oppo Enco x True Wireless  Streo (TWS) को लॉन्च किया है। आप Oppo Enco x को डिस्काउंट कीमत के साथ 8000 रुपये मे खरीद सकते हैं । बिना डिस्काउंट के आपकओ 9990 रुपये चुकाने होंगे।   


Oppo रेनो 6 5 जी Specification in Hindi

Oppo Reno 6 5G में आपको 6.43 इंच का फूल एच डी का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक फ्लैट अमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन का एंड्रॉयड सिस्टम एंड्रॉयड वर्ज़न 11 बेस्ड है।  और कलर ओ एस 11.3 पर काम करता है। इसकी डिस्प्ले 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक डाईमेनसिटी 900 चिपसेट के साथ आता है और इसमे 8 जीबी रैम के साथ साथ 128 जीबी इन्टर्नल Storage दिया गया है। 


Oppo Reno 6 5 जी कैमरा 

इस फोन मे आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसका प्राइमेरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।  साथ मे 8 एमपी  का सेकन्डेरी कैमरा दिया गया है,जो ultrawide ऐंगल लेंस है। 2 मेगापिक्सेल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। इसमे पंच होल डिजाइन मे 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इसमे 4300 mAh की बैटरी दी गई है , इसको चार्ज करने के लिए आपको 65 वाट का सुपर वूक 2.0 का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा । 


Oppo Reno 6 Pro 5 जी  Specification in Hindi

Oppo Reno 6 Pro 5 जी  मे 6.55 इंच का Full HD का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक Curved Amoled Display है। इसका Resolution 1080`X 2400 पिक्सल है। इसमे 90 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है । यह फोन मीडियाटेक डाईमेनसिटी 1200 चिपसेट के साथ आता है और इसमे 12  जीबी रैम के साथ साथ 256 जीबी इन्टर्नल Storage दिया गया है।


Oppo Reno 6 Pro 5 जी कैमरा सेटअप 

Oppo Reno 6 Pro 5 जी  मे quad camera सेटअप दिया गया है। और बाकी सभी कैमरे के sensors Oppo Reno 6 की तरह ही दिया गए हैं। इसमे 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा दिया गया है, जो कलर Temprature sensor के साथ आता है। इसमे 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इसमे 4500 mAh की बैटरी दी गई है, जिसको चार्ज करने के लिए 65 वाट का सुपर फास्ट चार्जर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is UTR Number in Hindi? UTR नंबर क्या होता है ? पाए जानकारी हिन्दी में।

POCO M3 Pro 5G भारत मे 8 जून को होगा लॉन्च , Flipkart ने किया कन्फर्म