POCO M3 Pro 5G भारत मे 8 जून को होगा लॉन्च , Flipkart ने किया कन्फर्म

 जो POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन है, वो POCO M3 का ही updated वर्जन है। POCO M3 को इस साल फरवरी मे ही लॉन्च किया गया था। 


खास बातें -----

POCO M3 Pro 5G भारत मे 8 जून को लॉन्च होने जा रहा है। 

POCO M3 Pro 5G मे 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। 

POCO M3 Pro 5G में डिस्प्ले 6.50 - इंच (1080 X 2400)


screenshot form own phone


POCO M3 Pro 5G को भारत मे 8 जून को लॉन्च किया जाएगा इसकी पुष्टि खुद कंपनी ने आधिकारिक तौर पर की है। पिछले महीने ही इस हेंडसेट को कंपनी ने ग्लोबली लॉन्च कर दिया था और अब कंपनी ने इस हफ्ते में इस फोन को भारत मे लॉन्च करने का निश्चय किया है। कंपनी ने यह दावा किया है की POCO M3 Pro 5G भारत के पोर्टफोलियो मे है पहला 5G फोन होगा। 

कंपनी ने POCO M3 Pro 5G के भारत मे लॉन्च को लेकर ट्वीट करके जानकारी दी है। Flipkart के द्वारा भी इसकी लॉन्च को लेकर एक बैनर भी अपने ई - कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया है। इसके साथ यह भी कन्फर्म है की यह POCO M3 Pro 5G ई - कॉमर्स वेबसाईट पर ही उपलब्ध होगा। जिसके द्वारा आप इस फोन को खरीद पाएंगे। 

POCO M3 Pro 5G Specifications --

POCO M3 Pro 5G Specifications के बारे मे अगर बात करें तो यह ग्लोबल लॉन्च वेरिएन्ट के समान ही हो सकता है। POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोनए एंड्रॉयड 11 पर आधारित होगा। इस फोन मे 6.5 इंच का पंच होल डिस्प्ले दिया जाएगा जो की फूल एचडी (1080x2400 ) होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्टज  है। POCO M3 Pro 5G फोन मिडियाटेक डायमेनसिटी  700 प्रोसेसर से लैस है। 

इस फोन मे 6जीबी  रैम के साथ 128जीबी का फोन storage दिया गया है। 


कैमरा ---

इस फोन का कैमरा काफी कमाल होने वाला है , जिसमे आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेन्सर है, 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर है , इसके साथ साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर भी दिया गया है। 

इसमे सेल्फ़ी और विडिओ कॉलिंग  के लिया आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। 

इस कैमरे मे आपको बेहतर फोटो खिचने की लिया काफी विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं, जैसे - स्लो मोशन, माइक्रो मोड, मूवी फ्रेम, टाइम लैप्स और भी अनेक फीचर्स दिए गये हैं। 


बैटरी और चार्जिंग-------

POCO M3 Pro 5G मे आपको 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जिसको चार्ज करने के लिए 18 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑप्शन भी दिया गया है । 


कलर ऑप्शन और कीमत -

ग्लोबली लॉन्च होने वाले POCO M3 Pro 5G की कीमत जिसमे 4 जीबी + 64 जीबी storage के साथ फोन की कीमत 15,900 रुपये है, जो की भारत मे भी संभावित कीमत यही हो सकती है। इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो आपको इसमे तीन कलर देखने को मिलेंगे - कूल ब्लू , पावर ब्लैक, और पोंको येलो। 



आपको इस पोस्ट मे दी गई जानकारी कैसी लगी , आप अपने सुझाव हमे कॉमेन्ट बॉक्स के माध्यम से बात सकते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is UTR Number in Hindi? UTR नंबर क्या होता है ? पाए जानकारी हिन्दी में।

Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G भारत मे लॉन्च